MP Politics :- कांग्रेस पार्टी अब डूबता जहाज है :- नरोत्तम मिश्रा

कांग्रेस पार्टी अब डूबता जहाज है :- नरोत्तम मिश्रा

Bhopal Desk:Garima Srivastav

 मध्य प्रदेश में लगातार सियासत गरमाई हुई है और उत्तम मिश्रा ने आज फिर से बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है.. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब डूबता हुआ जहाज है. इसके साथ ही राहुल गांधी पर उभरते हुए युवाओं को रोकने का आरोप लगाया है. नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि राहुल गांधी युवाओं को मौका नहीं दे रहे.. मध्यप्रदेश और राजस्थान की सरकार पर बुजुर्गों ने अपना कब्जा बना रखा है. 

 कांग्रेस पार्टी खुद अपने टूटन का शिकार हो रही है.. मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गई अब राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार जाएगी… 

 बता दें कि इन दिनों राजस्थान में सियासी घमासान लगातार जारी है.. कल सचिन पायलट के उपमुख्यमंत्री पद और पीसीसी चीफ पद वापस ले ली गई

 साथ ही इनके दो समर्थक मंत्रियों को भी पद से बर्खास्त कर दिया गया… आज सचिन पायलट प्रेस कांफ्रेंस करने वाले थे पर उनके नजदीकियों ने बताया कि आज प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की जाएगी.. वहीं दूसरी तरफ विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार के नियमों का उल्लंघन करने के लिए सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों के खिलाफ नोटिस जारी किया है और 3 दिन में जवाब मांगा है

 

Exit mobile version