मप्र में जुबानी हमला तेज:- कमलनाथ जी कैसे समझते गरीबों का दर्द, उद्योगपति हैं, सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए थे:- नरोत्तम मिश्रा

मप्र में जुबानी हमला तेज:- कमलनाथ जी कैसे समझते गरीबों का दर्द, उद्योगपति हैं, सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए थे:- नरोत्तम मिश्रा 

 इंदौर / गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश में उप चुनाव से पूर्व जुबानी जंग जारी है. सभी मंत्री नेता लगातार एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं इसी बीच आज गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर हमला बोला है उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी कैसे गरीबों का दर्द समझते वह तो उद्योगपति हैं वह जब जन्म लिए थे तो सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए थे. अपने यहां शास्त्रों में यह बात साफ कही गई है कि जाके पांव न फटी बेमाई, वो क्या जाने पीर पराई…  इंदौर में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अनुग्रह सहायता राशि वितरण समारोह में शामिल हुए थे..

 इन दिनों गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इंदौर दौरे पर हैं. इसी बीच आज उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह साफ पूरी अकड़ के साथ कैसे नजर आ रहे हैं कि वह मास्क नहीं पहनते हैं जिसके बाद कांग्रेस लगातार उन पर हमलावर हुई. कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि मप्र के गृहमंत्री का घमंड सातवें आसमान पर, 
मास्क के सवाल पर कहा “मैं नहीं पहनता”;
मोदी जी,
क्या जनता भी महामारी के दौरान इसी तरह अपनी मर्ज़ी से नियम बना और तोड़ सकती है..?
“जनता ये घमंड ज़रूर तोड़ेंगी” 

https://twitter.com/prem_guddu/status/1308735828680757248?s=19

Exit mobile version