.jpeg)
MP Byelection Result Live:- जनता ने भ्रष्ट और निकम्मे लोगों को हराया जिसने वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बनाया:- नरोत्तम मिश्रा
भोपाल/ गरिमा श्रीवास्तव:– भाजपा ने लगातार पांच सीट पर अपनी जीत दर्ज करा ली है. वहीं अब भी भाजपा कांग्रेस से आगे चल रही है.
इसी बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि जनता ने भ्रष्ट और निकम्मे लोगों को हराया है जिन्होंने बल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था. मध्यप्रदेश में एक बार भारतीय जनता पार्टी फिर से अपनी सरकार बनाने जा रही है..
भाजपा ने 5 सीटों पर दर्ज कराई अपनी जीत:-
मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का ऐलान आज होना हैं। सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती जारी हैं।
हालांकि, दोपहर होते-होते जो रूझान सामने आए हैं, वो भाजपा (bjp) को उत्साह में डालने वाले हैं। करीब 21 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना की हैं। जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर आगे हैं।
इसी बीच भाजपा ने पांचवी जीत भी हासिल कर ली हैं। बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया जीत गए हैं।
जबकि इस से पहले बदनावर से भाजपा उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह, सांची से प्रभुराम चौधरी, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग और मांधाता से नारायण पटेल भी जीत हासिल कर चुके हैं।