जन्मदिन कि बधाई देने अजय सिंह के घर पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, दो दिनों में दूसरी मुलाकात, सियासी अटकलें तेज़? 

भोपाल/निशा चौकसे:- कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का आज जन्मदिन है. उनके घर पर बधाई देने वालों का सुबह से तांता लगा हुआ है. मेहमानों के बीच जिसने सबका ध्यान खींच लिया वो खास मेहमान रहे प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा. बता दें कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अजय सिंह को जन्मदिन की बधाई देने उनके घर पहुंचे, इन सबके बीच माहौल गर्म और हलचल तेज़ हो गई है. यह चर्चा में इसलिए है क्योंकि मौका हाल ही में दो दिन पहले गृह मंत्री कि अजय सिंह से मुलाकात हुई थी. भले ही अवसर अजय सिंह के जन्मदिन का हो लेकिन ये सिर्फ जन्मदिन की मुबारकबाद देने के लिए औपचारिक मेल मुलाकात से ज्यादा सियासी मौका बन गया. 

अपनी ही पार्टी से हैं असंतुस्ट 
कांग्रेस पार्टी के अंदर कमलनाथ के साथ अजय सिंह के मतभेद विंध्य में उनके प्रभाव को लेकर भी सामने आए थे. जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विंध्य क्षेत्र के प्रभारी अजय सिंह राहुल के धुर विरोधी रहे चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को बना दिया था. अजय सिंह अपनी ही पार्टी में असंतुष्ट चल रहे हैं. उनकी नाराजगी पीसीसी चीफ कमलनाथ से है. हालांकि अजय सिंह की नाराजगी के बाद चौधरी राकेश सिंह को मुरैना का प्रभारी बना दिया गया लेकिन अभी भी इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेताओं के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. ऐसे में अजय सिंह की गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मेल मुलाकात उनकी बीजेपी से बढ़ती करीबियों का असर है. हालांकि इन हलचल के बीच कांग्रेस ने साफ कहा है कि 2023 के चुनाव में अजय सिंह कांग्रेस पार्टी में अहम भूमिका निभाएंगे. कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा अजय सिंह पक्के कांग्रेसी हैं और पार्टी छोड़कर जाने का कोई सवाल नहीं है. आज अजय सिंह के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस दफ्तर के बाहर उन्हें बधाई वाले बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं.

Exit mobile version