गांधी नहीं हैं कांग्रेसियों की प्रॉपर्टी, कांग्रेस दूर करे अपनी गलतफहमी

गांधी नहीं है कांग्रेसियों की प्रॉपर्टी, कांग्रेस दूर करे अपनी गलतफहमी

 

 ग्वालियर:- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि गांधी जी कांग्रेस की प्रॉपर्टी नहीं है, महात्मा गांधी के बारे में कांग्रेस को अपने मन से गलतफहमी निकाल देनी चाहिए. महात्मा गांधी के विचार जो भी चाहे वह अपना सकता है.यह कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि उन्होंने 50 साल तक देश में शासन किया. महात्मा गांधी के विचारों को कांग्रेस द्वारा रौंदा और कुचला गया है. भारतीय जनता पार्टी गांधी के सपनों और विचारों को नित साकार कर रही है.

 बताते चलें कि नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जिसमें मीडिया द्वारा उनसे गांधी और कांग्रेस को लेकर सवाल किया गया जिसमें उन्होंने यह जवाब दिया है.

 दरअसल कांग्रेस और भाजपा गांधी जयंती के दिन जब आमने-सामने थी, उस दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि भाजपा दोतरफा विचार रखती है.

 शिवराज ही रहेंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री:-

 इस कार्यक्रम में मीडिया द्वारा यह सवाल भी किया गया कि देश के अलग-अलग राज्यों में मुख्यमंत्री बदले जा रहे हैं.क्या मध्यप्रदेश में भी ऐसी स्थिति आ सकती है क्योंकि लगातार मुख्यमंत्री का दिल्ली द्वारा जारी है?इस सवाल का जवाब देते हुए नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही रहेंगे. वह लगातार अच्छा काम कर रहे हैं.

Exit mobile version