सभी खबरें

Shelter Home : नाबालिग लड़कियों का कई बार हुआ था रेप, 11 लोगों को हुई उम्रकैद

Bhopal Desk, Gautam :– बिहार के मुज़्ज़फरपुर शेल्टर होम मामले में आरोपी ब्रजेश ठाकुर को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने उम्रक़ैद की सजा सुनाई है। बता दें की ब्रजेश ठाकुर वही शख्स है जिसने शेल्टर होम के बहाने कई लड़कियों का यौन शोषण किया था।

बिहार के मुज़्ज़फरपुर में हुए शेल्टर होम काण्ड ने समस्त देशवासियों का ध्यान अपनी और खिंचा था। यहाँ के एक शेल्टर होम में कई नाबालिग लड़कियों से एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार दुष्कर्म हुआ था। आरोपी संचालक इन लड़कियों को पहले नशे का आदि बनता था फिर इनके बेहोशी के हालत में इनके साथ यौन सम्बन्ध बनता था। आरोप तो यह भी था यहाँ से लड़कियां कई बड़े लोगों को भी पहुंचाई जाती थी जिसको लेकर किसी ने कोई भी खुलासा नहीं किया है।
साकेत कोर्ट ने शेल्टर होम यौन उत्पीड़न मामले मे ब्रजेश ठाकुर को तो उम्रकैद की सजा दी ही हैं साथ ही उस पर 32 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।

और लोगों को हुई सजा
कोर्ट ने तीन महिलाओं समेत 11 दोषियों को भी उम्रकैद की सजा सुनाई है। और वही चार महिलाओं समेत छह और दोषियों को सात साल की सजा हुई है। बता दें की ये लोग ब्रजेश राजपूत की सहायता करते थे। और किसी न किसी तरीके से शेल्टर होम से जुड़े थे।

एक आरोपी दोषमुक्त
20 जनवरी के कोर्ट ने इस मामले ब्रजेश ठाकुर समेत 19 को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने माना था कि शेल्टर होम में रहने वाले लड़कियों का कई बार रेप हुआ है। इस मामले में एक आरोपी विक्की को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button