सभी खबरें

आज फिर बढ़े पेट्रोल डीज़ल के दाम, भारत सरकार ने राज्य सरकारों से कही ये बात

नई दिल्ली : पूरे विश्व में कोरोना का प्रकोप जारी है। जिसके बाद कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद क्रूड ऑयल की रेट में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई। वहीं कंपनी के Base प्राइस तय करने के बाद उस पर कई तरह के टैक्स और कमीशन लगते हैं। जिसके बाद हर शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के दाम बढ़ जाते हैं। 

बता दे कि बुधवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में इज़ाफ़ा किया गया हैं। बुधवार को पेट्रोल के भाव 25 पैसे जबकि डीजल के भाव में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई हैं। 

जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 96.66 जबकि डीजल के भाव 87.41 रुपए पहुंच गए हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत शतक के पार पहुंच गई हैं। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 102.82 रुपए हैं। इधर, मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 104.87 रूपए रिकॉर्ड की गई है।

देश में लगातार बढ़ रहीं कीमतों से सीधा सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा हैं। ईंधन की बढ़ती कीमत से देश की आम जनता परेशान हैं। हालांकि, सरकार द्वारा पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के लिए कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को जिम्मेदार माना जा रहा हैं। भारत सरकार ने राज्य को पेट्रोल और डीजल पर लगाए जाने वाले वेट कम करने को कहा हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button