IPL 2020 : मुम्बई इंडियन ने चटाई कोलकाता नाईट राइडर्स को धूल

नई दिल्ली/आयुषी जैन- बुधवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला हुआ जिस में मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में पहली जीत पा ली है, बता दे मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से हराया है और इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उसके पहले मुकाबले में हराया था.

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता के साथ अपने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की पहले मुंबई ने अपना पहला विकेट डिकॉक के रूप में काफी जल्दी गंवा दिया लेकिन इसके बाद कैप्टन रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर टीम को अच्छी साझेदारी दी.

मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा ने 54 गेंदों में शानदार प्रदर्शन के साथ 80 रन बनाए वही सूर्यकुमार यादव ने भी 28 गेंदों में 47 रन की शानदार पारी खेली.
हार्दिक पांड्या ने 18 रन सौरभ तिवारी ने 21 रन बनाकर टीम को स्कोर हासिल करने तक पहुंचाया.

रोहित शर्मा के सबसे ज्यादा 80 रन बनाकर टीम को मजबूत को और मिला वही इस बड़े स्कोर का पीछा करने कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुरूआती विकेट गवा दिए शायद इसीलिए कोलकाता नाइट राइडर्स के हिस्से हार आई.

Exit mobile version