तो धोनी का संन्‍यास लगभग तय? BCCI की इस लिस्ट से भी हुए बाहर

खेल डेस्क – भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की संन्‍यास की खबरें चरम पर हैं। पिछले साल हुए वर्ल्ड कप के बाद से धोनी क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने आखिरी मुकाबला वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद से धोनी भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं। 

धोनी के क्रिकेट भविष्‍य को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। माना जा रहा था की वो संन्‍यास ले लेंगे, जबकि खबरे ये भी सामने आई थी के धोनी इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला वर्ल्ड कप खेलेंगे। 

इसी बीच धोनी से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई हैं। बता दे कि बीसीसीआई के सालाना कॉन्‍ट्रेक्‍ट से धोनी बाहर हो गए हैं। उन्‍हें कॉन्‍ट्रेक्‍ट में किसी भी लिस्‍ट में शामिल नहीं किया हैं। उन्‍हें पिछले साल ए ग्रेड कॉन्‍ट्रेक्‍ट दिया गया था। लेकिन इस बार उन्हें किसी भी लिस्ट में शामिल नहीं किया गया हैं।

Exit mobile version