MP:- सांसद और विधायकों ने बनाई वैक्सीनेशन मुहिम से दूरी, मंत्री के लिए जरूरी है बंगाल चुनाव!
.jpeg)
MP:- सांसद और विधायकों ने बनाई वैक्सीनेशन मुहिम से दूरी, मंत्री के लिए जरूरी है बंगाल चुनाव!
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार यह बात कहती है कि वह कोरोना वैक्सीन मिशन को लेकर जनता के बीच जागरूकता फैलाएंगी और उसके लिए सांसद विधायक घर-घर पहुंचकर यह मुहिम चलाएंगे. पर घर घर पहुंचने की मुहिम से दूसरे दिन ही सांसद विधायकों ने दूरी बना कर रखी.
बता दे कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा ने मंगलवार को इस संबंध में ऐलान किया था कि 10 मार्च से भाजपा सांसद विधायक अपने क्षेत्रों में निकलेंगे अस्पतालों की व्यवस्थाएं देखेंगे और खुद भी टीका लगवा कर लोगों को प्रेरित करेंगे सभी क्षेत्रों में हेल्पडेस्क भी बनाए जाएंगे पार्टी ने निकाय चुनाव की दृष्टि से भी इस अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है.
पर बुधवार को अभियान के पहले दिन ही सांसद विधायकों ने अपने क्षेत्र के गली मोहल्ले में जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का काम नहीं किया. प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम मंत्री कमल पटेल और तुलसी सिलावट ने खुद को कोरोनावायरस लोगों से वैक्सीनेशन की अपील की लेकिन ज्यादातर सांसद विधायक क्षेत्र में नहीं निकल पाए. दूसरे दिन भी यही स्थिति रही..
भोपाल सांसद अस्वस्थ, मंत्री विश्वास सारंग बंगाल में :-
राजधानी भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अस्वस्थ होने के कारण मुंबई के अस्पताल में भर्ती है तो वहीं दूसरी तरफ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के लिए चुनाव ज्यादा महत्वपूर्ण है इसीलिए वह बंगाल में है. पार्टी ने उनकी ड्यूटी पश्चिम बंगाल चुनाव में लगाई है.
मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव होने वाले हैं. उससे पहले सरकार जनता के बीच पहुंचकर वोट बटोरने का प्रयास कर रही है. और कहीं ना कहीं इसी को देखते हुए भाजपा ने कोरोना वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने का अभियान शुरू किया है.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस मुहिम में सांसद विधायकों सहित पार्टी पदाधिकारियों को घर घर जाने के निर्देश दिए हैं पर ना तो सांसद किसी गली मोहल्ले पहुंच रहे हैं और ना ही कोई भी विधायक या फिर पदाधिकारी.




