मप्र : फिर बरपाया कोरोना ने अपना कहर, 24 घंटे में सामने आए 245 नए मरीज़, इतनी हुई मौत

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – बीते कई दिनों के बाद मध्यप्रदेश में कोरोना ने एक बार फिर अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया हैं। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 245 नए पॉजिटिव मिले हैं। 245 नए पॉजिटिव मरीज़ मिलने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14106 पहुँच गया हैं। जबकि 24 घंटों में 8 लोगों की मौत की खबर हैं। जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 589 हो गई हैं।

बता दे कि भोपाल समेत ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। बीते 24 घंटे में जो 245 मरीज़ सामने आए है उसमें से भोपाल में 54 मुरैना में 57 ग्वालियर में 15 दतिया में 14 और भिंड में 10 पॉजिटिव पाए गए हैं।

हालांकि, प्रदेश में रिकवरी रेट भी काफी अच्छा हैं। गुरूवार को कोरोना संक्रमित 160 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। इसी के साथ अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 10815 हो गई हैं। 

Exit mobile version