सभी खबरें

मुख्यमंत्री के इस "खास नेता" को मिला "कैबिनेट मंत्री" का दर्जा, गरमाई सियासत

भोपाल से खाईद जौहर कि रिपोर्ट – कमलनाथ सरकार ने कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक सिंह को बड़ा तोहफा दिया हैं। कमलनाथ सरकार ने आदेश जारी करते हुए अशोक सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया हैं। बता दे कि कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाने वाले अशोक सिंह पहले कांग्रेस नेता बने। 

अशोक सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देना सियासी गलियारों में काफी सुर्खियां बटोर रहा हैं। खास बात यह है कि अशोक सिंह को ऐसे समय कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया जब कई विधायक मंत्री बनने की आस लगाए बैठे हैं। वहीं संगठन के बदलाव की चर्चा भी जोरों पर हैं। 

मालूम हो कि वे दिग्विजय सिंह के खेमे से आते हैं। इसके अलावा अशोक सिंह, मुख्यमंत्री कमलनाथ के भी काफी नजदीकी माने जाते हैं। इनका पूरा परिवार कांग्रेसी हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता अशोक सिंह वर्तमान में राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के प्रशासक हैं और ग्वालियर अंचल से आते हैं। अशोक सिंह मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button