सभी खबरें

क्यों अचानक प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं को बुलाया गया दिल्ली? क्या भाजपा बना रहीं है कोई बड़ा प्लान?

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में इसी महीने के अंत तक प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान होना हैं। अभी तक इस दौड़ में राकेश सिंह के नाम पर आगे था। उन्हें वापस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबरें भी सामने आई थी। लेकिन शुक्रवार को हुई बैठक में उनके नाम को लेकर सहमति नहीं बन पाई। जिस वजह से अब प्रदेश के सभी दिग्गज नेताओं को हाईकमान ने दिल्ली तलब किया हैं। 

बताया जा रहा है कि दिल्ली में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ प्रदेश के नेताओं की बैठक होगी। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर मंथन किया जाएगा। दरअसल भाजपा ने कई प्रदेशो में प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी कर दी हैं। ऐसे में अटकले तेज़ है कि मध्यप्रदेश में भी 20 जनवरी से पहले प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जा सकता हैं। 

सूत्रों की मानें तो मध्य प्रदेश में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को भी बनाया जाएगा। वहीं राकेश सिंह भी इसके लिए तैयार हैं। लेकिन भाजपा प्रदेश का एक घड़ा चाहता है कि नए चेहरे को मौका दिया जाए। 

बता दे कि हाईकमान ने प्रदेश के जिन नेताओं को दिल्ली तलब किया है उसमे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत कई दिग्गज शामिल हैं। 

गौरतलब है कि आज होने वाली इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सभी नेताओं से अलग-अलग चर्चा करेंगे। साथ ही प्रयास किए जाएंगे की एक नाम पर सहमति बन जाए। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो एक-दो दिन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button