MP शिक्षक वर्ग- 3 परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामला : कमलनाथ ने CM शिवराज से पूछा ये बड़ा सवाल

भोपाल : मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग- 3 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार का घेराव किया है। 

कमलनाथ ने कहा कि यह सरासर कानून का उल्लंघन है और प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की नीति का परिचायक है। यह सीधे-सीधे चोरी और सीनाजोरी का मामला है। कमलनाथ ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि मप्र प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग-3 यदि ऑनलाइन थी, मोबाइल फ़ोन पूरी तरह वर्जित थे, तो 35 पेज का प्रश्नपत्र, आंसरशीट मोबाइल के स्क्रीनशॉट में लीक कैसे हुई? 

कमलनाथ ने कहा कि व्यापम घोटाले के समय भी मुख्यमंत्री से जुड़े एक प्रमुख अधिकारी का नाम सामने आया था। उस अधिकारी ने जिला कोर्ट भोपाल से अग्रिम जमानत ली थी। लेकिन उसके बाद क्या कार्रवाई हुई? 

कमलनाथ ने कहा कि आरोपी अधिकारी पर कार्यवाही करने की जगह घोटाले को उजागर करने वाले कांग्रेसी नेता और विसलब्लोअर पर एफआइआर कराई जा रही है।

कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दागी कर्मचारी का संरक्षण करने के बजाए तत्काल मामले की जांच करानी चाहिए, ताकि परीक्षार्थियों का भविष्य सुरक्षित हो और मध्यप्रदेश में दूसरा व्यापम घोटाला होने की आशंकाएं समाप्त हों।

Exit mobile version