मध्य प्रदेश के युवाओं ने भरी हुंकार, MP Students Unity द्वारा 23 जून को किया जाएगा सभी जिलों में बेरोजगारी के खिलाफ ज्ञापन का आह्वान

 मध्य प्रदेश के युवाओं ने भरी हुंकार,MP Students Unity द्वारा 23 जून को किया जाएगा सभी जिलों में बेरोजगारी के खिलाफ ज्ञापन का आह्वान

 

 भोपाल:- मध्य प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर अब युवाओं ने आह्वान कर दिया है.  23 जून को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रोजगार की विभिन्न मांगो को लेकर बेरोजगार युवाओं के संयुक्त आह्वान पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे।

     पिछले काफी समय से लंबित व्यापम भर्तियों को शीघ्र जारी करते हुए व्यापम कैलेंडर जारी किया जाए।

    कोविड स्टॉफ को स्थाई करते हुए मध्यप्रदेश में मेल नर्स को भी नर्सिंग भर्ती में समान अवसर दिए जाए।

   व्यापम में चल रही धाँधलियों को दूर करते हुए आरोपियों पर उचित कार्यवाही की जाए ।

   इस तरह की विभिन्न मांगो को लेकर बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ संघर्षरत युवा छात्र संगठनों के संयुक्त आह्वान पर विभिन्न जिलों में विरोध दिवस मनाया जाएगा।

युवा संगठन Mp Students Unity के संयोजक राज सिंह ने कहा कि आधा साल बीत जाने के बाद भी PEB परीक्षा कैलेंडर जारी नहीं कर पाया है जिससे पुलिस कांस्टेबल और MPTET वर्ग 3 भर्ती की परीक्षा तिथि पर कुछ भी स्पष्ट नहीं है साथ ही इस साल होने वाली अन्य भर्ती परीक्षाओं की कोई जानकारी छात्रों को नहीं है जिससे युवा संशय में हैं और डिप्रेसन का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा सालों तक लंबी चलने वाली भर्ती प्रक्रिया पर भी युवा गुस्से में हैं और परीक्षाओं को समयबध्द पूर्ण करवाने “Model Exam Code” लागू करने की मांग कर रहे हैं।

यदि आने वाले समय में मांगो को नहीं माना गया तो बेरोजगारी के खिलाफ एक दीर्घस्थाई आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

 विरोध दिवस में मूवमेंट 

अगेंस्ट अनएम्प्लॉयमेंट, NEYU ,MP Students Unity ,RYBS , कोविड 19 फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर एसोसिएशन, युवा हल्ला बोल , Mp युवा शक्ति सहित कई संगठन शामिल होंगे और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन को आगे और भी मजबूत करेंगे।

Exit mobile version