सभी खबरें

मप्र. राज्य कर्मचारी संघ 5 दिसंबर से देगा क्रमिक धरना, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी को दिया ज्ञापन

मप्र. राज्य कर्मचारी संघ 5 दिसंबर से देगा क्रमिक धरना,
 स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी को दिया ज्ञापन
रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट : – 
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने कलेक्टर द्वारा अनेक पत्र जारी होने के उपरांत भी विभागीय अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के प्रकरणों का निराकरण नहीं किए जाने पर जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के समक्ष 5 दिसंबर से क्रमिक धरना आंदोलन हेतु मजबूर हुआ है। वहीं आज स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी से भेंट करके कर्मचारी संघ के मुरारी लाल सोनी ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें जिले के स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग की हठधर्मिता के द्वारा लंबित प्रकरणों के निराकरण की अनुरोध किया। मुख्यमंत्री द्वारा दीपावली पर दी गई तृतीय किस्त के 25 प्रतिशत, की राशि एवं त्यौहार अग्रिम भी कर्मचारियों को प्राप्त नहीं हुआ। विभागों में क्रमोन्नति पेंशन प्रकरण अनुकंपा नियुक्ति, चाइल्ड केयर लीव, जीपीएफ, कोरोना काल का वेतन ऐसे अनेक प्रकरण लंबित है ।
शिक्षा विभाग मे प्राथमिक शिक्षक की 12 वर्ष की क्रमोनंति, शिक्षको की 24 एवं 30 वर्ष की क्रमोनंति नही हुई है। जिनकी समीक्षा करके निराकरण करने को कहा है ।                                                                                        

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button