ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेसभी खबरें
MP: बीजेपी और बसपा को लगा झटका: बड़ी संख्या में नेता कांग्रेस में हुए शामिल

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में फेरबदल शुरू हो गया हैं। जिसका असर अब दिखने लगा है। जिसके चलते बसपा और बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। क्यूंकि चुनाव के नजदीक आते ही कई नेता और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और बसपा का हाथ छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। बाकायदा कमलनाथ ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव भी मौजूद रहे।
बता दें कि बसपा के पूर्व प्रदेश महासचिव और पूर्व मध्यप्रदेश प्रभारी भगवान बड़ौले, कसरावद ब्लॉक अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी मिथुन बगलाना और रामप्रसाद गांगले समेत अन्य 2 दर्जन नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।




