MP:- सीएम शिवराज मंत्रियों के विभागों की लिस्ट लेकर पहुंचे राजभवन, थोड़ी देर बाद हो सकता है विभागों का आवंटन

Bhopal Desk:Garima Srivastav

 शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)ने कल अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया. हालांकि सिर्फ पांच मंत्रियों ने शपथ ली. पर शपथ ग्रहण के बाद कल शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंत्रियों को विभाग नहीं बांटे गए थे. मुख्यमंत्री ने कहा था इस दौरान अभी सब कोरोना का खिलाफ लड़ाई में सहयोग दें. 

 पर आज बड़ी खबर यह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रियों की लिस्ट लेकर राजभवन पहुंच चुके हैं. 

 ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आज कुछ वक्त बाद मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया जाएगा. तात्पर्य है कि मंत्री पद ग्रहण करने वाले सभी मंत्रियों को आज विभाग बांटे जाएंगे.

 हवाई सुप्रीम कोर्ट के वकील विवेक तंखा ने कहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार संविधान के नियमों के अनुसार नहीं हुआ है. किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल में कम से कम 12 मंत्री होने चाहिए. पर यहां शिवराज के मंत्रिमंडल में सिर्फ 5 ही मंत्री हैं. 

 हालांकि शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लॉक डाउन खत्म होने के बाद सभी के विचार विमर्श के साथ मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा. 

Exit mobile version