
मध्यप्रदेश:– मध्यप्रदेश में ज़हरीली शराब से लगातार मौतों पर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधा है| उन्होंने कहा अब समय आ गया है कि शिवराज सरकार माफ़ियाओं के ख़िलाफ़ अपने जुमले गाढ़ दूँगा, टांग दूँगा, लटका दूँगा, पर कठोर अमल करे, जिस तरह माफ़ियाओं को हमारी 15 माह की सरकार ने प्रदेश भर में नेस्तनाबूद किया था, वैसी ही कठोर कार्यवाही वर्तमान में भी हो| प्रदेश के इंदौर, सनावद, खंडवा में भी कुछ लोगों की संदिग्ध मौतों की जानकारी सामने आयी है| सरकार इसको लेकर भी तत्काल एसआईटी का गठन करे| साथ ही कहा कि इन मौतों की भी निष्पक्ष जाँच हो|
शिवराज सरकार में प्रदेश में अवैध शराब बिक्री का जाल पूरे प्रदेश में फैलता जा रहा है| शराब माफ़ियाओं के हौसले बुलंद हो रहें हैं|
पूर्व में प्रदेश के उज्जैन, मुरैना, ग्वालियर, भिंड में हम ज़हरीली शराब से मौतों की घटनाएँ देख चुके हैं, अब मंदसौर में आबकारी मंत्री के क्षेत्र कि घटना सामने है|