रीवा : मिले दो बमों, रखा था CM योगी के नाम पर धमकी भरा संदेश, UP चुनाव से जुड़ रहा है कनेक्शन

रीवा : बुधवार को मध्यप्रदेश के रीवा ज़िले में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां दो अलग-अलग स्थानों में बम होने की सूचना मिली।

बताया जा रहा है कि दोनों बम मनगवां थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग ओवर ब्रिज के नीचे रखे हुए थे। इतना ही नहीं हैरान करने वाली बात तो यह है की इन बोम के पास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी भरा एक संदेशा रखा हुआ था। संदेश में लिखा था कि इसे योगी आदित्यनाथ चुनौती माने नहीं तो बहुत जल्द मार्ग से निकलने वाली कार और बसें भी जलेगी।

इधर, बोम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस तथा प्रशासनिक अमले ने तुरंत ही रूट को डायवर्ट करते हुए आवागमन को रोक दिया। इसके बाद मौके पर स्कॉड के दस्ते ने बॉक्स में लगे तारों को काटकर बम को डिफ्यूज किया। 

वहीं, ओवरब्रिजों के नीचे मिले बम को उत्तर प्रदेश चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version