सभी खबरें

सांसद रवि किशन ने दी ओवैसी को खुलेआम चुनौती, किया पलटवार, कहा "पैदल ही लौटेंगे हैदराबाद"

सांसद रवि किशन ने दी ओवैसी को खुलेआम चुनौती, किया पलटवार, कहा “पैदल ही लौटेंगे हैदराबाद”

 

द लोकनीति डेस्क:गरिमा श्रीवास्तव 

 बीजेपी के दिग्गज नेताओं में शुमार और गोरखपुर से सांसद रवि किशन शुक्ला ने आज ए आई एम आई एम के नेता असदुद्दीन ओवैसी को खुलेआम चुनौती दी है. रवि किशन ने कहा कि ओवैसी योगी आदित्यनाथ के तेज के आगे टिक नहीं सकेंगे. रवि किशन ने कहा कि मैं ओवैसी को खुलेआम चुनौती देता हूं छूकर दिखाएं महाराज को….

इतने पर ही रवि किशन नहीं रुके उन्होंने कहा कि सन्यासी के देश के आगे ओवैसी टिक नहीं सकेंगे और पैदल ही वापस लौट जाएंगे.

सहजनवा में कार्यक्रम के दौरान दी चुनौती:-

बीजेपी सांसद रवि किशन सहजनवा में एक कार्यक्रम में सोमवार को कहा कि योगी आदित्यनाथ ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले हैं. वे ढाई घण्टे आरती करने वाले सन्यासी हैं.उनका तेज ऐसा है जिससे नष्ट हो जाओगे

 सीएम योगी आदित्यनाथ को असदुद्दीन ओवैसी ने किया था चैलेंज 

हालही में असदुद्दीन ओवैसी ने सीएम योगी को चैलेंज करते हुए कहा कि 2022 में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे. उनकी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया था.जिसमें ओवैसी ने कहा कि यदि हमारे इरादे मजबूत हुए तो उतर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बनने देंगे.

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि ओवैसी बड़े नेता है उन्होंने जो 40 दिया है वह बीजेपी स्वीकार करता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button