सभी खबरें

प्रदेश की सियासी हलचल तेज़ : फिर "कमलनाथ-दिग्विजय" के करीब आए "सिंधिया", क्या होने वाला है कुछ बड़ा?

मध्यप्रदेश/भोपाल – भाजपा के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भोपाल में सरकारी घर एलॉट हो गया हैं। उनकी ये मांग भी सरकार ने पूरी कर दी हैं। 

दरअसल, साल 2018 में हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता के सिंहासन तक पहुंचाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ से सरकारी घर की मांग की थी। लेकिन सिंधिया को सरकारी घर नहीं मिल पाया था। हालांकि, सिंधिया के भाजपा में शामिल होने और सत्तापरिवर्तन के बाद शिवराज सरकार ने उनकी ये मांग भी पूरी कर दी हैं। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश सरकार ने श्यामला हिल्स पर सरकारी घर एलॉट कर दिया वो पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और उमा भारती के बंगलों के बगल में हैं। सिंधिया को जो बंगला एलॉट किया गया है वहां पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल रहते थे। अब उस बंगले में सिंधिया रहेंगे। 

बता दे कि सिंधिया के अनुरोध पर राज्य सरकार ने श्यामला हिल्स पर बी 5 सरकारी आवास उन्हें एलॉट किया हैं। श्यामला हिल्स ही वह क्षेत्र है जहां पर मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास हैं। श्यामला हिल्स पर मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का भी सरकारी बंगला हैं। उमा भारती और दिग्विजय सिंह के सरकारी आवास की लाइन में ही ज्योतिरादित्य सिंधिया का सरकारी आवास होगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button