CAA के विरोध को देखते हुए MP High Alert पर, पुलिस कर्मियों की छुट्टियां की गई निरस्त

मध्यप्रदेश से खाईद जौहर की रिपोर्ट – नागरिकता संशोधन कानून पर हो रहे विरोध को देखते हुए मध्यप्रदेश में अलर्ट जारी किया गया हैं। बुधवार को अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस डॉ.एस.डब्‍ल्‍यू. नकवी ने वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग के जरिए प्रदेश के सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को कानून-व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए हैं। 

मध्य प्रदेश पुलिस सतर्कता बरत रही हैं। पुलिस मुख्‍यालय के अनुसार प्रदेश भर में शांति एवं कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। 

पुलिस कर्मियों की छुट्टियां की गई निरस्त 

इन जिलों पर ज्यादा फ़ोकस

नागरिकता संशोधन कानून पर हो रहे विरोध को देखते हुए भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्‍जैन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, दमोह, सिवनी और अशोकनगर जिले में ज़्यादा ध्यान दिया जा रहा हैं। 

Exit mobile version