CM Kamalnath की हो गई है उम्र, अब Congress को ढूंढ लेना चाहिए पूर्णकालिक अध्यक्ष – Laxman Singh
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – लंबे समय से कांग्रेस अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में हैं। इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस में बवाल भी मचा हुआ हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) के छोटे भाई और कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सिंह (Laxman Singh) ने कांग्रेस को सुझाव दिया हैं।
खास बात ये है कि लक्ष्मण सिंह ने ये सुझाव ऐसे समय दिया है जब कांग्रेस में राज्ससभा चुनावों के ऐलान के बाद से घमासान मचा हुआ है, हर कोई अपनी दावेदारी ठोक रहा है, ऐसे में लक्ष्मण ने पीसीसी चीफ पर बयान देकर सियासी गलियारों और कांग्रेस में भी हलचल पैदा कर दी हैं।
दरअसल, कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह (Laxman Singh) ने कांग्रेस पार्टी को सुझाव देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस (Congress) पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाती है तो कार्यकर्ताओं की समस्याएं और उनका रोष, दोनों शांत हो सकते हैं। लक्ष्मण सिंह ने यह भी सुझाव दिया कि कमलनाथ को सत्ता का विकेंद्रीकरण करना चाहिए जैसा दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री काल में किया था। लक्ष्मण ने यह भी कहा कि सत्ता के विकेंद्रीकरण के अच्छे परिणाम निकले थे।
इतना ही नहीं लक्ष्मण सिंह ने सीएम कमलनाथ (Kamalnath) को कुशल और योग्य प्रशासक बताया लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि क्योंकि वे दोहरी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और उनकी उम्र भी लगभग 72-73 साल हैं। इसलिए यदि पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया जाता है और वह पूरे प्रदेश का दौरा करता है तो फिर काफी हद तक समस्याएं दूर हो सकती हैं।