कोरोना को मात देकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा लौटे घर, ट्वीट कर कही ये बात

कोरोना को मात देकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा लौटे घर, ट्वीट कर कही ये बात

 मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा आज कोरोना को मात देकर वापस अपने घर लौटे. इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने टि्वटर हैंडल से साझा की हैं. घर लौटने के बाद उन्होंने झंडारोहण किया. 

 पीसी शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना से आजाद होकर आप सभी की प्रार्थनाओं एवं दुआओं से सकुशल घर लौट आया हूं। आज अपने निज निवास पर 74 वें स्वतंत्रता दिवस अवसर पर झंडावंदन किया।।
जय हिन्द , जय भारत , वंदे मातरम।।

https://twitter.com/pcsharmainc/status/1294476124991307776?s=19
 मध्यप्रदेश में राजनेताओं के बीच कोरोना बहुत तेजी से फ़ैल रहा. पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, धीरे-धीरे कई राजनेता और फिर मुख्यमंत्री भी कोरोना के चपेट में आए… इसी दौरान पीसी शर्मा भी कोरोना की चपेट में आ गए थे. वही कल मंत्री तुलसी सिलावट भी डिस्चार्ज होकर घर वापस लौटे 

 

Exit mobile version