सभी खबरें

"रुक जाना नहीं योजना" के साथ मध्यप्रदेश में शुरू हुई परीक्षाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जा रहा है ध्यान

 “रुक जाना नहीं योजना” के साथ मध्यप्रदेश में शुरू हुई परीक्षाएं

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश में रुक जाना नहीं योजना के साथ परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. सुबह 8:00 बजे से ही मध्यप्रदेश में दसवीं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है. इस परीक्षा में फेल होने वाले और परीक्षा न दे पाने वाले छात्र शामिल हैं. वहीं दोपहर 2:00 से 12वीं की परीक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी. इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के 100000 से भी ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं. 

 इस योजना से उन छात्रों को लाभ मिला है जो किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे और जो किसी वजह से परीक्षा में फेल हो गए थे उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका मिला है. 

 मध्य प्रदेश सरकार की इस पहल से 1 लाख से ज्यादा छात्र लाभान्वित हो रहे हैं. 

 भोपाल के एक्सीलेंस स्कूल की तस्वीर:- 

   परीक्षा के दौरान इस तस्वीर माध्यम से हम देख सकते हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सुचारू रूप स पालन हो रहा है. यह तस्वीर भोपाल के एक्सीलेंस स्कूल की है.

 10वीं कक्षा का आज प्रथम पेपर हिंदी का है, सभी एग्जाम सेंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जा रहा है सभी मास्क पहनकर ही परीक्षा स्थल पर मौजूद है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button