London Spa Sex Racket : मामला निपटाने के लिए DSP ने मांगी थी इतने हज़ार की रिश्वत, ऑडियो वायरल

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्य प्रदेश के क्राइम ब्रांच डीएसपी दिनेश सिंह चौहान का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें वह स्पा संचालक से रिश्वत की मांग करते सुने जा रहे हैं। यानी जिस मामले में उन्हें निष्पक्ष जांच करनी थी उस मामले को वे पैसे लेकर निपटारा करना चाह रहे थे। सोशल मीडिया पर जो ऑडियो वायरल हुआ है उसमें डीएसीप मामला सुलझाने के नाम पर स्पा संचालक से पैसे की मांग कर रहे हैं। आरोपियों को छोड़ने के नाम पर उन्होंने पहले 50 हजार रुपए मांगे और फिर दस हजार की मांग की। 

सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा इस मामले में जांच शुरू की गई हैं। बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो सरकार और पीएचक्यू (PHQ) को भेजा जा चुका हैं। 

ये है पूरा मामला 

मामला 2 दिसंबर का हैं। जब कोलार थाना क्षेत्र इलाके के लंदन स्पा सेंटर पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यहां से सेक्स रैकेट (Sex Racket) से जुड़े संदिग्ध चीजों की बरामदगी की थी। इसके साथ ही साथ पुलिस ने घटनास्थल से तीन लड़की सहित दो युवक को गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच डीएसपी दिनेश सिंह चौहान को सौंपी गई थी।

इधर, इस पुरे मामले में क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी गोपाल सिंह धाकड़ नेकहा है कि वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

नोट : वायरल ऑडियो की पुष्टि द लोकनीति नहीं करता। 

Exit mobile version