ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: चुनाव जीतने के लिए नेता ले रहे धर्म का सहारा! कांग्रेस बीजेपी के नेता करा रहे महाकाल के दर्शन

भोपाल। मध्य प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। और चुनाव मैदान में जीत हासिल करने के लिए नेता तरह तरह की कोशिशों में जुटे हुए हैं। चुनाव साल में नेता मतदाताओं को धार्मिक यात्रा भी कर रहा हैं। प्रदेश में मतदाताओं को धार्मिक यात्रा कराने का कंपटीशन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भक्तों को महाकाल का दर्शन कराने के लिए भोपाल 81 बसे उज्जैन लेकर जाएंगे। वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी 101 बसों को रवाना होंगे।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा भक्तों को महाकाल के दर्शन कराएंगे। वे आज भोपाल से 51 बसें लेकर उज्जैन जाएंगे। वहीं शिवराज सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग 101 बसों को रवाना करेंगे। मंत्री विश्वास सारंग नरेला विधानसभा के लोगों को निःशुल्क उज्जैन महाकाल दर्शन कराएंगे। श्रद्धालु आज सुबह 9 बजे रवाना होकर उज्जैन में महाकाल के दर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button