ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: जमीनी विवाद में दो पक्षो के बीच जमकर चले लाठी डंडे, 7 घायल

शिवपुरी। मध्यप्रदेश में जमीनी विवाद को लेकर आये दिन हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर सतना में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों पक्ष के 7 लोग घायल हुए है। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सतना में दो पक्षो में जमकर चले लाठी डंडे, 7 घायल
सतना जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रिगरा में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चल गए। इस घटना में दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हुए है। पुरानी रंजिश को लेकर ये पूरा विवाद उपजा था, जो खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते दोनो पक्षो ने लाठी डंडे निकाल लिए। इस दौरान मारपीट में एक पक्ष से 3 लोग, तो वहीं दूसरे पक्ष से 4 महिलाएं घायल हुई है। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैहर में किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button