सभी खबरें

प्रदेश में आये दिन बढ़ रहा महिला अपराध, सरकार सिर्फ लेती रहती है रिपोर्ट, कुछ दिन बाद हो जाता है मामला शांत, अब देवास में श्रद्धा के नाम पर हुए अनैतिक काम 

 

  • श्रद्धा के नाम पर चल रहा था अनैतिक काम 

 

  • पुलिस टीम ने 6 महिलाओं को कराया आजाद 

 

  • अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज़ 

द लोकनीति डेस्क;गरिमा श्रीवास्तव 
देवास के कबीर आश्रम में श्रद्धा के नाम पर अनैतिक काम किये जा रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने के बाद आज पुलिस की टीम ने आश्रम में छापा मारा। 
 पुलिस में शारीरिक और मानसिक रूप से विक्षिप्त 6 महिलाओं को आजाद कराया है. आजाद कराई गयी सभी महिलाओं का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है. वहीं इस पूरे मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.. 

 रेस्क्यू टीम में पुलिस के साथ तहसीलदार महिला बाल विकास अधिकारी मौजूद है. 
 इसके साथ ही आश्रम के संचालक और सभी पुरुषों का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा.. 
 

 अधिकारी ने दी पूरे मामले की जानकारी :- 

चूना खदान कांकड़ पर स्थित कबीर आश्रम में रहने वाली 22 साल की मूकबधिर और मंदबुद्धि युवती के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती ने 6 नवंबर काे एक स्वस्थ्य बच्ची काे जन्म भी दिया, जिसे वह अपने से दूर भी नहीं कर रही है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आश्रम में पुलिस के पहुंचने पर वहां सेवा करने वाले कुछ युवक भी गायब हाे गए हैं। सद्गुरु का कहना है, इस बच्ची के मूकबधिर और मंदबुद्धि हाेने पर परिजन आश्रम में 6 साल की उम्र में छाेड़कर चले गए थे। बच्ची काफी समय से यहीं रह रही थी और बीच में फिर कहीं चली गई थी।

इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मध्यप्रदेश में सिर्फ होते हैं वादे, अपराध में आये दिन बढ़ोतरी :-
मध्यप्रदेश सरकार लगातार बड़े बड़े वादे करती है पर कितने वाडे पूरे होते हैं यह तो जनता जानती है। चुनाव के दौरान जनता को तरह तरह के लुभावने दिए जाते हैं। पर चुनाव खत्म होते ही यह राजनेता जनप्रतिनिधि अपने सभी कसमों वादों को भुला देते हैं। 
बार बार शिवराज यह बात कहते हैं कि वह अपने बहन बेटियों भांजियों की सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध कर रहे हैं। पर आखिर यह शिवराज सरकार का किस प्रकार का प्रबंध है कि आये दिन महिलाओं के साथ अनैतिक कृत्य किये जा रहे हैं। रेप के मामले में मध्यप्रदेश का नाम पूरे देश के राज्यों के लिस्ट में टॉप पर है. महिला अपराध में अब मध्यप्रदेश छठवें स्थान पर है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button