सभी खबरें

भोपाल : भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस, आज सीएम हाउस का करेगी घेराव

भोपाल :  मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने बुधवार 11 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया था, लेकिन विधानसभा सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के बाद अब युवा कांग्रेस ने सीएम हाउस के घेराव की रणनीति बनाई हैं। 

दरअसल, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस केन्द्र और राज्य सरकार पर लगातार हमलावर हैं। कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर लगातार केंद्र और राज्य की शिवराज सरकार को घेरी हुई हैं। मंगलवार को भी विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान काफी हंगामा हुआ जिसके बाद विधानसभा सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। यानी 4 दिनों का सत्र मत्र डेढ़ दिन में ही ख़त्म हो गया। जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस में काफी आक्रोश है। 

युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि बेईमानी और खरीद परोख्त से बनी प्रदेश की भाजपा सरकार गूंगी बहरी हो गई है। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में विधानसभा का घेवरा कर भाजपा की गूंगी बहरी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के विधानसभा घेराव से प्रदेश की भाजपा सरकार डर गई है। भाजपा सरकार युवाओं और किसानों की आवाज को दबाना चाह रही है। इसे हम सफल नहीं होने देगे। युवा कांग्रेस रूकने वाली नहीं है। 

त्रिपाठी ने कहा कि खाने का तेल 200 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। पेट्रोल प्रति लीटर में सैकड़ा पार कर गया है। हर तरफ महंगाई बढ़ रही है। कोरोना की दूसरी लहर के लॉकडाउन से अभी लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक भी नहीं हुई है कि उनको महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए 11 अगस्त बुधवार को सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button