
लटेरी से कमलेश जाटव की रिपोर्ट – लटेरी के ग्राम कुंडलपुर की रहने वाली कमलेश बाई अहिरवार सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनंदपुर में नौकरी करती थी। रविवार शाम 7 बजे के लगभग ग्राम आनंदपुर से लौटकर सतगुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय जा रही थी। आनंदपुर के प्रसिद्ध बड़ा कुआं में महिला ने छलांग लगा दी, ग्रामीणों को पता चला तो बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और ग्राम वासियों की मशक्कत के बाद महिला के शव को बाहर निकाला। आत्महत्या का क्या कारण रहा आनंदपुर थाना पुलिस जांच इसकी में जुटी गई हैं।