ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: गृहमंत्री शाह आज इंदौर में देंगे दस्तक

भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एक हफ़्ते के अंदर दूसऋ बार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। वे आज इंदौर दौरे पर रहेंगे। अमित शाह इंदौर में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जहाँ वह हजारों बूथ कार्यकर्ताओ को चुनावी टिप्स और जीत का मंत्र देंगे। शाह भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव भी जाएंगे। जानापाव में भगवान परशुराम की जन्मस्थली में दर्शन और पूजन करेंगे। बीजेपी के दिग्गज नेताओं की बैठक भी लेंगे।

शाह के इंदौर दौरे के मायने
अमित शाह का फोकस मालवा निमाड़ की 66 सीटों पर है। 2018 में मालवा निमाड़ में बीजेपी को ज़्यादा सीट नहीं मिल पायी थी, जो सत्ता गंवाने का एक बड़ी वजह बनी। 2018 के चुनाव में भाजपा को 29 सीटें ही मिली। इंदौर में शाह मालवा -निमाड़ और प्रदेश के बड़े नेताओं की बैठक लेकर पूरी रणनीति तैयार करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
अमित शाह दोपहर 1.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे जानापाव में भगवान परशुराम की जन्मस्थली में दर्शन एवं पूजन करेंगे। दोपहर 3 बजे मां कनकदेवी मंदिर, आईटीआई के पास आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे होटल मैरियट में बैठक को संबोधित करेंगे। अमित शाह रात्रि 8.15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button