
मप्र सरकार का कहना, संक्रमण की दर 9 और रिकवरी रेट 87.5 फीसदी, पर सरकार के 2 आंकड़े अलग-अलग क्यों?
मध्य प्रदेश सरकार के सरकारी आंकड़े यह बात कह रहे हैं कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति में सुधार आया है.
संक्रमण की दर लगातार घट रही है जो गिरकर 9 फीसदी पर आ गयी है. वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 90 प्रतिशत के पास पहुंचने वाला है. कोरोना कर्फ्यू (Corona curfew) के कारण हालात नियंत्रण में आते दिख रहे हैं.
मध्य प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा निरंतर मॉनिटरिंग और जनता के सहयोग से कोरोना नियंत्रण की स्थिति में आता जा रहा है. उन्होंने बताया कोरोना से बीमार होने वाले मरीज़ों की दर अब 9.1 रह गई है जबकि उसके मुकाबले रिकवरी की दर बढ़कर 87.5 प्रतिशत हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए पॉजिटिव 6136 केस आए हैं. जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 11691 है, जो ठीक हो कर घर लौट गए. प्रदेश के उत्तरी इलाकों के जिलों में संक्रमण की दर 9% के नीचे आ गई है. प्रदेश के अधिकांश जिले जिलों में संक्रमण की दर डबल डिजिट के अंदर आ गई है. कल 66 हजार से अधिक सैंपल लिए गए, हर रोज 60 हजार से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं.
हालांकि अभी कुछ दिन पूर्व ही यह बात सामने आई थी कि मध्य प्रदेश में सरकार के आंकड़े दो अलग अलग है और दोनों ही आंकड़ों में 10 गुने का अंतर है. डेली बुलेटिन में जहां 80 मौत बताई जाती है तो वही सार्थक पोर्टल पर राजधानी भोपाल में 883 मौतें दर्ज की गई थी.
ऐसे आंकड़े सामने आने से लोगों का भरोसा अब सरकार पर नहीं है.