
मध्यप्रदेश/भोपाल : कोरोना की दूसरी लहर अभी पूरी तरह से ख़त्म भी नहीं हई थी के कोरोना के नए वैरिएंट Delta Plus ने देेश को चिंता में डाल दिया हैं। इस जानलेवा वेरिएंट के मामलों में अब बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं।
इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस बहरूपिया है, जो रूप बदल-बदल कर मानव जीवन को प्रभावित कर रहा हैैं। विभिन्न देशों सहित अब भारत में कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट से प्रभावित होने की जानकारियाँ मिल रही हैं विशेषज्ञों के अनुसार डेल्टा प्लस वैरिएंट काफी घातक संक्रमण हैं। इसका मध्य प्रदेश में विस्तार न हो, इसके लिये पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं।
सीएम शिवराज ने कहा कि जिस रणनीति से प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित किया गया, उसी को और बेहतर करते हुए राज्य सरकार कोरोना की संभावित तीसरी लहर का सामना करने के लिये तैयारी में जुटी हुई हैं। तैयारियों में वे सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही है, जिससे प्रदेशवासियों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाया जा सके।
इस से पहले सरकारी सूत्रों ने बताया था कि कोरोना का यह खतरनाक वेरिएंट अब 4 राज्यों में फैल चुका हैं। इन राज्यों में अब तक इसके कुल 40 मामलों की पुष्टि हुई हैं। ये राज्य हैं- तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश। सूत्रों का कहना है कि यह वेरिएंट लगातार चिंता का विषय बना हुआ हैं।
वहीं, दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने बीते दिनों Corona के नए Delta plus varient को वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित कर दिया हैैं। चर्चा है कि सितंबर अक्टूबर में आने वाली तीसरी लहर के लिए डेल्टा प्लस वैरिएंट ही जिम्मेदार होगा।
सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप के 22 मामलों का पता चला हैं। इनमें से 16 मामले महाराष्ट्र से थे। अन्य मामले मध्य प्रदेश और केरल में सामने आए हैं।