1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP Flood : CM शिवराज की अफसरों को सख्त हिदायत, हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें, सोते न रहें

भोपाल : मध्यप्रदेश में बीते 2-3 दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है, जिसके कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात है। लगातार हो रहीं बारिश के कारण कई डैम के गेट भी खोलने पड़े है, जिससे नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह भी इन हालात पर नज़र बनाए हुए है। उन्होंने आला अफसरों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित सभी जिलों में प्रशासन को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

बैठक के दौरान सीएम शिवराज ने जोर देकर कहा 19 से 23 अगस्त तक भी हमारी सभी टीमें तैयार रखें। ये न हो कि जरूरत पड़ने पर बोट न मिले या बोट हो तो उसका इंजन ही चालू न हो। हमारी माइक्रो और डीटेल्ड प्लानिंग होना चाहिए। अगर संकट नहीं है तो आंख बंद करके सो रहे हैं, ऐसा नहीं चलेगा। सीएम ने कहा मैं सभी से कहता हूं कि सभी छोटे-बड़े डैम को चैक करा लें। बांधों की मॉनिटरिंग रोज करें। हर बांध की जानकारी हमें रहे। कोई दिक्कत हो तो उसे तत्काल ठीक करें। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तकनीकी जानकारी रखने वाले अधिकारी भी साथ रहें।

CM ने बैठक में अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

  • मौसम के पूर्वानुमान हमेशा सटीक नहीं होते, इसलिए तैयारी रखें।
  • सभी विभाग आपस में तालमेल रखें जिससे मिलकर हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
  • बाढ़ और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पूरी रखें। सावधानी के तौर पर जहां जरूरत हो, वहां से लोगों को निकाल लें।
  • प्रभावित क्षेत्रों में जिन गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी अगले 2-4 दिनों में ड्यू है, उन्हें सबसे पहले अस्पतालों में शिफ्ट करें।
  • सभी जिले आगे की तैयारी करके रखें. हमारे पास पहले से सारा अंदाज हो कि कितनी मात्रा में पानी डिस्चार्ज किया जाएगा।
  • जनप्रतिनिधियों को भरोसे में लें, इनका रोल महत्वपूर्ण है।
  • जिस पर हम चर्चा कर रहे हैं उसकी जानकारी जनता तक भी जाना चाहिए ताकि वो सतर्क रहे।

कहा जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी और मध्य मध्यप्रदेश में 19 से 23 अगस्त को बारिश का एक दौर और आएगा। इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में एक बार फिर हालात बिगड़ सकते है, जिसको लेकर CM में सभी से सचेत रहने को कहा है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।