ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

बिहार : गठबंधन टूटने के बाद BJP ने सभी बड़े नेताओं को दिल्ली किया तलब, बनाया ये “मास्टर प्लान”

बिहार : पिछले 9 अगस्त को बिहार में भाजपा और नीतीश कुमार की पार्टी JDU के बीच गठबंधन टूट गया था। गठबंधन टूटने के बाद मंगलवार को भाजपा ने बिहार के सभी बड़े नेताओं को दिल्ली तलब किया गया था। इन नेताओं के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्टीय प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीटिंग की। बैठक में तय किया गया है कि बिहार में भाजपा ‘पोल खोल नीतीश कुमार’ अभियान चलाएगी। शाह और नड्डा रैली भी करेंगे।

बता दे कि बिहार में नीतीश से झटका खाने के बाद भाजपा मिशन 2024 की तैयारी में जुट गई है। दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक में पार्टी ने बिहार की 40 में से 35 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। दरअसल, बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। साथ ही UP, झारखंड और बंगाल बॉर्डर जुड़े होने की वजह से 10 और सीटों को यहां के मतदाता प्रभावित करते हैं। इसलिए बिहार को लेकर पॉलिटिकल पार्टियों का विशेष फोकस रहता है।

इसके लिए भाजपा 2014 की तरह NDA गठबंधन में छोटी-छोटी पार्टियों को भी जोड़ने की कोशिश करेगी। कहा जा रहा है की भाजपा टूटी हुई लोजपा को फिर से जोड़ने पर काम करेगी। चाचा पशुपति पारस और भतीजा चिराग पासवान को फिर से एक छत के नीचे लाया जाएगा। भाजपा संगठन और सदन में नए चेहरे को लाने की तैयारी में है, जिससे नीतीश कुमार से सीधी लड़ाई लड़ी जाए। पार्टी अपरकास्ट पर विशेष फोकस केरगी।

इधर, नीतीश कुमार और उनकी पार्टी JDU महागठबंधन के साथ मिलकर 2024 के लिए 40 सीट जीतने का प्लान तैयार किया है। नीतीश की कोशिश है कि बिहार के जिन सीटों पर भाजपा कम मार्जिन से चुनाव जीती है, उन सभी सीटों पर महागठबंधन को मजबूती से लड़ाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button