Raisen: डकैतों ने बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक, जेवरात सहित 20 लाख का माल उड़ाया

रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के रायसेन से एक चौका देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां डकैतों ने एक घर को अपना निशाना बना कर जेवरात सहित लगभग 20 लाख के माल पर हाथ साफ़ कर दिया। इस वारदात की सुचना मिलते ही 3 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, और इस मामले की जांच में जुट गई। 

यह मामला रायसेन के गौहरगंज थाना क्षेत्र का हैं। जहां 5 डकैतों ने NH12 पर स्थित बिनेका गाँव में एक परिवार को अपना निशाना बनाया। और घर मे घुस परिवार को बंधक बनाकर बंदूक की नोक पर इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि इन डकैतों ने परिजनों के साथ मारपीट भी की। 

जानकारी के अनुसार ये घटना देर रात 12 बजे की हैं। जब इन 5 डकैतों ने घर मे घुसकर परिवार के 5 लोग लोगों को बंधक बनाया। और सुबह करीब 5 बजे ये 20 लाख से ज़्यादा का माल लेकर फरार हो गए। फ़िलहाल पुलिस इस पुरे मामले की जांच कर रहीं हैं। 

Exit mobile version