MP Corona Update – बीते 24 घंटे में मध्यप्रदेश में आए 796 नए मामले

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा लगातार मंडराता जा रहा है. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में 796 नए मामले सामने आए हैं, और 16 मरीज कोरोना से जान गवा चुके हैं, वहीं राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1081 के पार पहुंच गया है..

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटे में 150 नए मामले सामने आए हैं जो कि 3 दिन हो गए सबसे ज्यादा संख्या है.

जबलपुर में बीते 24 घंटे में 92 नए मामले मिले हैं, संख्या 1456 तक पहुंच गई है वही 666 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं..

इंदौर में पिछले 24 घंटे में 188 नए मामले दर्ज हुए हैं..

मुरैना में 23, उज्जैन में 14, रीवा में 19, छतरपुर में 10, विदिशा में 33, कटनी में 15, होशंगाबाद में 21, सिंगरौली में 29, खरगोन में 31नए मामले दर्ज हुए हैं.

Exit mobile version