पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पाए गए Corona Positive, खुद को किया क्वारंटाइन

भोपाल/ आयुषी जैन – मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अभी थमती हुई नज़र नहीं आ रहीं हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। 

खास बात तो ये है कि अब कोरोना का कहर नेताओं पर पहाड़ की तरह टूट रहा हैं। कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य दलों के कई नेता, विधायक, मंत्री इसकी चपेट में आ चुके हैं। 

अब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन. पी. प्रजापति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने के बाद प्रजापति ने अपने सैंपल जांच के लिए दिए थे। जिनमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया हैं।

वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संपर्क में आए हुए सभी लोगों से खुद को क्वारंटाइन करने और जांच कराने की अपील भी की हैं। 

इस से पहले, पिछले 24 घंटे में 1885 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 75 हजार 459 हो गई। जबकि अब तक प्रदेश में कुल 1589 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं प्रदेश में अब कुल 16961 एक्टिव केस हैं।

Exit mobile version