
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अभी थमती हुई नज़र नहीं आ रहीं हैं। प्रदेश में लगातार हर रोज़ 800-900 से ज़्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं।
लेकिन बीते 24 घंटे में मप्र में कोरोना का बड़ा ब्लास्ट हुआ हैं। एक बार फिर 1 हज़ार से ज़्यादा मामलें सामने आए हैं।
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1142 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हजार 493 हो गई।
जबकि अब तक प्रदेश में कुल 1171 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं, प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 10782 हो गई हैं।
हालांकि राहत की बात ये है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। अब तक कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 37540 हो गई हैं।
इधर, महानगरों में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 189, भोपाल में 162, ग्वालियर में 130, और जबलपुर में 85 नए पॉजिटिव मिले हैं। जबकि अन्य जिलों में भी मरीज़ मिले हैं।