हालात चिंताजनक! इन चार महानगरों में बढ़ता Corona का कहर, आंकड़ा 93 हज़ार के पार

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अब तेज़ी के साथ बढ़ती हुई नज़र आ रहीं हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। साथ ही साथ प्रदेश में कोरोना आए दिन नए नए रिकॉर्ड बना रहा हैं।

बीते 24 घंटे में मप्र में एक बार फिर कोरोना का बड़ा ब्लास्ट हुआ हैं। प्रदेश में दोबारा 2 हज़ार से ज़्यादा नए मामलें एक साथ सामने आए हैं। 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में यानी मंगलवार को 2323 नए मामले आए हैं। यह पहला मौका है जब एक ही दिन में इतने सारे कोरोना के मरीज सामने आए हैं। 

2323 नए मरीज़ मिलने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 93 हजार 53 हो गई। जबकि अब तक प्रदेश में कुल 1820 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। 

बता दे कि, इन चार महानगरों (इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर) में लगातार कोरोना के बढ़ते हुए मामले सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में सबसे ज़्यादा मामले सामने आए है, यहां बीते 24 घंटे में 386 मरीज़ मिले हैं। इसके बाद राजधानी भोपाल 215 जबकि ग्वालियर में 204, और जबलपुर में 202 नए पॉजिटिव मिले हैं। 

लगातार बढ़ रहे मामलों ने शासन प्रशासन की चिंता को और बढ़ा दिया हैं।

Exit mobile version