सभी खबरें

कोरोना तो बस महामारी है, शिवराज सरकार बड़ी बीमारी है – कांग्रेस

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश कांग्रेस (MP Congress) लगातार सत्ताधारी बीजेपी (BJP) पर हमलावर हैं। कांग्रेस सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से शिवराज सरकार (Shivraj Government) को घेरी हुई हैं। कांग्रेस ट्वीट के ज़रिए शिवराज सरकार पर बड़े हमले बोल रही हैं।

 

 

हालही में कांग्रेस ने ट्वीट कर शिवराज सरकार पर करारा निशाना साधा हैं।कांग्रेस ने बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार की घेराबंदी की हैं। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा की – मध्यप्रदेश में चरमराई बिजली व्यवस्था, कई ज़िलों में रातभर रही बिजली गुल। शिवराज सरकार बनने के बाद से मप्र की जनता पर पनौती जारी है। सब्ज़ी, दूध और राशन की क़िल्लत के बाद अब बिजली भी नहीं मिल रही हैं। शिवराज जी, एक तरफ़ कई गुना बढ़े बिजली बिल, और दूसरी तरफ़ बिजली भी गुल..❓❓

 

 

जबकि दूसरे ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा की – आपकी कमाई बंद है, शिवराज का मीटर चालू है: ईएमआई भरना है, बिजली बिल भरना है, स्कूल फ़ीस भरना है, मकान किराया भरना है, आयकर भी भरना है, शिवराज टैक्स भरना है, कोरोना से भी डरना है, नौकरी बची नहीं, तनख़्वाह आना नहीं।कोरोना तो बस महामारी है, शिवराज सरकार बड़ी बीमारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button