कांग्रेस का नया नारा, "बिकाऊ नहीं टिकाऊ चाहिए, फिर से कमलनाथ सरकार चाहिए", किया नया मास्क लांच

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश की 27 खाली सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने इसकी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। कांग्रेस का पूरा ध्यान इस समय ग्वालियर-चंबल की 16 सीटों पर हैं। 

यहीं कारण है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा के प्रभारी पीसी शर्मा इन दिनों ग्वालियर प्रवास पर हैं। 

बता दे कि आज कांग्रेस ने ग्वालियर में एक मास्क लाँच किया जिसपर नया नारा लिखा “बिकाऊ नहीं टिकाऊ चाहिए, फिर से कमलनाथ सरकार चाहिए”
मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री पिसी शर्मा ने कहा कि जो लोग बिक गए वो बिकाऊ थे अब जो बचे गैं वो टिकाऊ हैं। इसलिए अब हमारा नया नारा है “बिकाऊ नहीं टिकाऊ चाहिए, फिर से कमलनाथ सरकार चाहिए”। 

इस दौरान उन्होंने शिवराज सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से शिवराज सरकार आई है प्रदेश के हालात खराब हो गए हैं। महंगाई चरम पर है, जनता, किसान, युवा, व्यापारी सब परेशान हैं। पीसी शर्मा ने कहा कि शिवराज सरकार को ना जनता की चिंता है ना कोरोना की।

Exit mobile version