MP COLLEGE : अब 1 अक्टूबर से चालू होने जा रही कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई

भोपाल से भारती चनपुरिया की रिपोर्ट : – शैक्षणिक सत्र 2020-21 की स्नातक और स्नातकोत्तर की सभी विषयों की सभी कक्षाएं 1 अक्टूबर से संचालित की जाएंगी।अब  उच्च शिक्षा विभाग ने यह  तय किया है कि 30 नवंबर तक सभी कक्षाएं ऑनलाइन ही आयोजित की जाएंगी। इस अवधि में सभी विषय की दो इकाईयां पूर्ण की जाएंगी। कोविड-19(Covid -19 ) के संक्रमण से विद्यार्थियों एवं शैक्षणिक स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई कराने के लिए कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी 6 विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों को दी गई है. बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर, उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल, मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल के प्रोफेसरों को ऑनलाइन कंटेंट पोर्टल पर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है.

सभी विद्यार्थी अपने विषय के प्राध्यापकों से संपर्क स्थापित कर ऑनलाइन कक्षाओं के आयोजन एवं समय सारिणी के विषय में विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। महाविद्यालय के पोर्टल पर भी समय सारिणी को 28 सितंबर तक अपलोड कर दिया है। विद्यार्थी इस पोर्टल से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों की उपस्थिति उनके द्वारा ऑनलाइन कक्षा में उपस्थित होने पर ही मान्य की जाएगी। विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति 75 फीसद होनी अनिवार्य रहेगी।

Exit mobile version