कोरोना संकटकाल के बीच सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, बढ़ाया जनपद पंचायत सदस्यों-अध्यक्षों का कार्यकाल…

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – शुक्रवार को जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के अध्यक्षों के कार्यकाल को बढ़ाने को लेकर सीएम आवास पर बैठक हुई। जिला और जनपद अध्यक्षों का प्रतिनिधि मंडल सीएम से मिलने पहुंचा। इस दौरान उन्होंने अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की। क्यूंकि वर्तमान में चुनाव की स्तिथि नहीं हैं।

प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम शिवराज ने बड़ा फैसला लेते हुए जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला लिया।

 

 

 

सीएम शिवराज ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा की – प्रदेश में ज़िला व जनपद पंचायत सदस्यों-अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। #COVID19 संकट के कारण चुनाव होना संभव नहीं है। ये जनप्रतिनिधि प्रशासन व जनता के बीच की कड़ी हैं। इसलिए अगले चुनाव तक उनके कार्यकाल को बढ़ाया जाएगा ताकि वे संकट के समय जनसेवा में निरंतर कार्यरत रहें।

Exit mobile version