MP: सीएम शिवराज की कैबिनेट बैठक आज, कई बड़े मुद्दों पर करेंगे चर्चा जानिए?

भोपाल/निशा चौकसे:- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कैबिनेट की बैठक करेंगे| तबियत ख़राब होने के कारण 2 सप्ताह से बैठक आयोजित नहीं हो पा रही थी। बता दें की 4:30 बजे से मंत्रालय में कैबिनेट मीटिंग आयोजित होगी। सीएम इस बैठक में कई सारे जरुरी मुद्दों पर चर्चा करेंगे साथ ही कई सारे प्रस्तावों को मंत्री द्वारा उनके सामने रखा जाएगा। 

महत्वपूर्ण मुद्दे पर होगी चर्चा
इस बैठक में औद्योगिक केंद्र स्थापित करने के साथ-साथ PSS-PSF में ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द को लेकर चर्चा की जा सकती है, जिसे ग्रीष्मकालीन में मूंग और उड़द के उपार्जन को मंजूरी मिल सकती है। बैठक में और भी कई सारे अहम प्रस्तावों पर मिल सकती है मंजूरी| 

खाली पदों की भर्ती को मंजूरी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज की बैठक में मध्यप्रदेश में विभागों में खाली पदों की भर्ती के लिए भी चर्चा करेंगे। उम्मीद है की इस चर्चा के बाद खाली पदों की भर्ती को मंजूरी मिल सकती है| 

Exit mobile version