सियासी संकट के बीच बोले सीएम कमलनाथ, सरकार पूरी तरह से सुरक्षित, साबित करूंगा बहुमत

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर मंडराए संकट के बीच सीएम कमलनाथ ने एक बड़ा बयान देकर सबको चौका दिया हैं। सीएम कमलनाथ ने इस बात का दावा किया है की उनकी सरकार पूरी तरह से सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बहुमत का दावा किया हैं। सीएम कमलनाथ ने कहा कि चिंता की बात नहीं है, हमारे पास बहुमत हैं। सीएम कमलनाथ ने कहा, जो विधायक गए हैं, हम उनके संपर्क में हैं। इस दौरान उन्होंने इस बात का भी दावा किया कि उनकी सरकार पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि विधायकों को कैद किया गया हैं। 

एक तरफ कमलनाथ ने जहां बहुमत का दावा किया तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने बैठक भी कहा कि कांग्रेस की सरकार को कोई खतरा नहीं हैं। 

बता दे कि मंगलवार शाम कांग्रेस विधायकों की मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस के सिर्फ 88 विधायक पहुंचे। जबकि 26 विधायक गैरहाजिर रहे, जिसमें 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया यानी कांग्रेस के चार और विधायक मीटिंग से गायब रहे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधायकों के इस्तीफे मंजूर नहीं हुए हैं। लेकिन राजनीति में हर संभावनाओं पर चर्चा होती हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि विधायकों को धोखा देकर राज्यसभा चुनावों की बात कहकर ले जाया गया। 

मालूम हो कि कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद कमलनाथ सरकार पर ये संकट के बादल छाए हैं। उन्होंने मंगलवार दोपहर पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं। खबरों की मानें तो बुधवार को औपचारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थामेंगे। वहीं, सिंधिया समर्थक विधायकों के समर्थन से बीजेपी फिर प्रदेश की सत्ता पर कब्जा करने की तैयारी कर रही हैं।

Exit mobile version