मप्र कैबिनेट मंत्री के परिजन Corona Positive, कहा 1 हफ्ते तक सभी कार्यक्रम करता हूं निरस्त

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। हर रोज़ प्रदेशमे 700 से ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं। आम आदमी से लेकर राजनेता, सहित कई लोग अबतक इसकी चपेट में आ चुके हैं।

खास तौर पर बीजेपी खेमे में कोरोना ने अपना कहर बरपा रखा हैं। 

अब प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के परिवार के सदस्य की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए दी।

मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा की – मेरे परिवार के सदस्य की #Covid_19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं। जिसके चलते में स्वयं क्वारंटाईन हो गया हूँ। मेरे संपर्क में जो लोग भी आये हों कृपया सुरक्षा की दृष्टि से अपनी जांच करा लें। मैं अगले एक सप्ताह तक अपने सभी कार्यक्रम निरस्त करता हूँ।

मालूम हो कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में बड़ा Corona Blast हुआ है, और राज्य में एक हजार से अधिक नए मरीज सामने आए। जिसके बाद प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 44433 हो गई हैं। 

Exit mobile version