"चुन्नू-मुन्नू की जोड़ी है", "रावण जैसा हो जाता है उसका चेहरा", दो विवादित बयान, इन दो दिग्गजों को चुनाव आयोग का नोटिस

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में जैसे जैसे उपचुनाव नज़दीक आ रहे है वैसे वैसे नेताओं के जुबानी हमले भी तेज़ होते जा रहे हैं। आए दिन नेता एक दूसरे के खिलाफ बिना सोचे समझें बयान दे रहे हैं। ऐसे में इन नेताओं की जुबान से लगातार विवादित और अब्शब्द निकल रहे हैं। जिसको लवकर अब चुनाव आयोग भी सख्त हो गया हैं।
चुनाव आयोग ने भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को नोटिस जारी कर उनसे 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा हैं।
दरअसल, हालही में अब चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सज्जन सिंह वर्मा, कैलाश विजयवर्गीय को लेकर एक विवादित बयान दे बैठे थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि दशहरा जैसे-जैसे पास आता है उसका चेहरा रावण जैसा हो जाता हैं। वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा था ये 'चुन्नू-मुन्नू' की जोड़ी हैं।
इन दोनों बयान के बाद चुनाव आयोग सख्त हो गया। साथ ही दोनों नेताओं को इस संबंध में 48 घंटे के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया हैं।




